जयपुरः राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2 साल बनाम 5 की चर्चा की बात करते है इसके बावजूद मैदान छोड़ कर भाग रहे है. अरुण चतुर्वेदी और घनश्याम तिवाड़ी को अलग अलग पर्ची पकड़ा दी.
दोनों ने गलत आंकड़े पकड़ा दिया. इन्होंने राजस्थान का भट्टा बैठा दिया. बस ऑपरेटर्स पर शिकंजा कसा जा रहा है. बेवजह चालान किए जा रहे है. ऑपरेटर्स का शोषण हो रहा है.
जूली ने उदयपुर फाइल्स पर कहा कि 4-5 वीडियो मेरे पास हैं वकील की गिरफ्तारी को लेकर. पुलिस DVR हार्ड कॉपीज को लेने गई थी. लेकिन इतने पर भी हार्ड कॉपीज को रोका नहीं जा सकता. समय पर सब बातें बाहर आ जाएंगी.