राजस्थान निकाय चुनाव: 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी के 44 प्रत्याशी, कांग्रेस के 16 और 18 निर्दलीय प्रत्याशियों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन

राजस्थान निकाय चुनाव: 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी के 44 प्रत्याशी, कांग्रेस के 16 और 18 निर्दलीय प्रत्याशियों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन

जयपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 में प्रदेशभर में 77 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए. बीजेपी के 44 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं कांग्रेस के 16 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. 18 निर्दलीय प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ. आपको बता दें कि  अलवर में 3 प्रत्याशी  सभी BJP के निर्विरोध निर्वाचित हुए. बालोतरा में 2, BJP 1, निर्दलीय 1 और 
बांसवाड़ा में 1 BJP, ब्यावर में 1 BJP का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ.

भरतपुर में 3, BJP 1, निर्दलीय 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. बीकानेर 3 सभी BJP, बूंदी में 1  कांग्रेस, चित्तौड़गढ़ में 6 सभी BJP प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. चूरू में 1 BJP, दौसा में 1 कांग्रेस, डीग में 9 BJP 3, निर्दलीय 6 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. धौलपुर में 3 , BJP 1, कांग्रेस 1, निर्दलीय 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए.

डूंगरपुर में 2  सभी BJP, श्रीगंगानगर में 1 कांग्रेस, जयपुर में 3, BJP 1, कांग्रेस 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. जैसलमेर में 1  कांग्रेस, जालोर में 3 सभी BJP के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. झालावाड़ में 2, BJP 1, कांग्रेस 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ. 

झुंझुनूं: 4 में BJP 2, कांग्रेस 1, निर्दलीय 1, जोधपुर में 4  सभी BJP,करौली में 1  निर्दलीय, खैरथल-तिजारा में 4 , BJP 2, निर्दलीय 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. कोटा में 1 कांग्रेस,कोटपूतली-बहरोड़ में  1  निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए.

नागौर में 2, BJP 1, कांग्रेस 1, पाली में 2 , BJP 1, निर्दलीय 1 और राजसमंद में 2,  BJP 1, कांग्रेस 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ. सवाई माधोपुर में 1 कांग्रेस, सीकर में 6,  BJP 3, कांग्रेस 3, सिरोही में 1 BJP और टोंक में 1  BJP प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ.