नशे के कारोबार पर CM भजनलाल शर्मा का सबसे सख्त एक्शन प्लान, सप्लाई चेन के सभी रूट चिन्हित कर विशेष निगरानी के दिए आदेश

नशे के कारोबार पर CM भजनलाल शर्मा का सबसे सख्त एक्शन प्लान, सप्लाई चेन के सभी रूट चिन्हित कर विशेष निगरानी के दिए आदेश

जयपुर : आज सीएम भजनलाल शर्मा ने SP और रेंज आईजी की बैठक ली. नशे के कारोबार पर सीएम का सबसे सख्त एक्शन प्लान. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नशे के धंधे से जुड़े गिरोहों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. नशे की सप्लाई चेन के सभी रूट चिन्हित कर विशेष निगरानी के आदेश दिए.

सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त सतर्कता और इंटेलिजेंस मजबूत करने के निर्देश दिए. पुलिस, ड्रग कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए. नशे से जुड़े मामलों में गिरफ्तार आरोपियों पर मजबूत कानूनी पैरवी होगी. गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों पर लगातार ऑपरेशन चलेगा. 

गैंगस्टर्स और संगठित अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए. छोटे-बड़े हर आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की विशेष कार्ययोजना. अपराधियों पर कार्रवाई की प्रगति की हर 10 दिन में मॉनिटरिंग होगी. लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, हाईटेक पुलिसिंग के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध को प्राथमिकता के आधार पर रोकने के निर्देश दिए. हॉटस्पॉट इलाकों में साइबर गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आदेश दिए. अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अपराध जड़ से समाप्त नहीं हो जाता. डिजिटल युग के अपराधों से निपटने के लिए मॉडर्न तकनीक अपनाने पर जोर दिया. स्कूल-कॉलेजों में नशे और अपराध के दुष्परिणामों पर जागरूकता अभियान तेज होंगे.