जयपुरः हाईकमान की मंजूरी के बाद राजस्थान कांग्रेस के आदेश आ गए है. महेन्द्रजीत सिंह मालवीय की घर वापसी हुई है. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि अध्यक्ष खड़गे की स्वीकृति के बाद मालवीय ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता पुनः ग्रहण कर ली है.
वे तत्काल प्रभाव से अब कांग्रेस के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे. मालवीय अब कांग्रेस को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.