जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राजस्थान ने हरियाली के संकल्प को जनभागीदारी की ताकत से नई गति देते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के 10 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया गया है.
यह उपलब्धि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान और एक पेड़ मां के नाम अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 10 करोड़ पौधों का रोपण प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है.
जनभागीदारी से किया गया यह प्रयास राजस्थान के हरित भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है. इस जनअभियान को सफल बनाने वाले सभी प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों और विभागों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाएं और रोपे गए हर पौधे की देखभाल करने का संकल्प लें.
राजस्थान ने हरियाली के संकल्प को जनभागीदारी की ताकत से नई गति देते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के 10 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया गया है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 15, 2026
यह उपलब्धि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi…