राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का छठा चरण 30 अक्टूबर से होगा शुरू

राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का छठा चरण 30 अक्टूबर से होगा शुरू

जयपुर : राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का छठा चरण 30 अक्टूबर से शुरू होगा. राइजिंग राजस्थान समिट 2024 में MoU करने वाले निवेशकों को आवेदन का मौका मिलेगा. निवेशक 30 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक ऑनलाइन EMD जमा कर सकेंगे.

इस चरण की ई-लॉटरी 18 नवम्बर को निकाली जाएगी. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर सहित 100 औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 6000 भूखण्ड उपलब्ध होंगे. अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला उद्यमी, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांगजन के लिए आरक्षण प्रावधान है.

पिछले चरण में 224 भूखण्डों के लिए 322 आवेदन मिले थे. अब तक 990 भूखण्डों के लिए 1450 आवेदन मिले हैं. अब तक 707 भूखण्डों का आवंटन पूर्ण हुआ है. 50,000 वर्गमीटर तक के भूखण्डों का आवंटन ई-लॉटरी से किया जाएगा. 

50,000 वर्गमीटर से बड़े भूखण्डों का आवंटन पात्रता और आवश्यकता के आधार पर होगा. आवेदन के साथ 5% अमानत राशि जमा कराना अनिवार्य है. आवंटन उसी कंपनी या व्यक्ति के नाम होगा, जिसने राज्य सरकार से MoU किया है.