ITR जमा कराने में राजस्थान पहुंचा देश में चौथे स्थान पर, जमा हुई आयकर रिटर्न की संख्या बढ़कर पहुंची 5.90 करोड़ से अधिक

ITR जमा कराने में राजस्थान पहुंचा देश में चौथे स्थान पर, जमा हुई आयकर रिटर्न की संख्या बढ़कर पहुंची 5.90 करोड़ से अधिक

जयपुरः ITR जमा कराने में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. 30 जुलाई को राजस्थान की स्थिति देश में 5वें स्थान पर थी. ITR जमा कराने के अंतिम दिन राजस्थान की स्थिति मजबूत हुई. एक स्थान की राजस्थान की स्थिति मजबूत हुई. इस साल अंतिम दिन 40 लाख से अधिक ITR जमा हुई. जमा हुई आयकर रिटर्न की संख्या बढ़कर 5.90 करोड़ से अधिक पहुंची. 

कुल 5 करोड़ 92 लाख 18 हजार 188 ITR जमा होने की आधिकारिक जानकारी है. 30 जून तक 1 करोड़ ITR जमा हुई थी, 13 जुलाई को संख्या बढ़कर 2 करोड़ पहुंची. 21 जुलाई तक जमा हुई 3 करोड़ ITR, 26 जुलाई को संख्या बढ़कर पहुंची 4 करोड़, 29 जुलाई तक जमा हुई 5 करोड़ ITR, 31 जुलाई को संख्या बढ़कर 5.92 करोड़ पहुंच गई. देश में करदाताओं की कुल संख्या14 करोड़ 19 लाख 99 हजार 021 बताई जा रही है है. 

प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र का नाम:
आयकर विभाग ने 5.92 करोड़ में से 5.47 ITR को ई-वेरीफाई किया है. आयकर विभाग के आधिकारिक आंकड़ों से पुष्टि हो रही है. राज्य वार प्राप्त ITR के आंकड़े फिलहाल विभाग ने जारी नहीं किए है. हमेशा की तरह प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र का नाम है. इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक के नाम बताए जा रहे है.