जयपुर : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किया है. मार्च-मई 2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया है. शिक्षा मंत्री टॉपर्स से संवाद करेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान होगा.
RSOS Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
-सबसे पहले राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं.
-होमपेज पर दिए गए 'RSOS Class 10 Result 2026' या 'RSOS Class 12 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
-इसके बाद अपना रोल नंबर और जानकारियां दर्ज करें.
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब स्टेट ओपन स्कूल की जानकारी होगी एक कॉल दूर !
अब स्टेट ओपन स्कूल की जानकारी एक कॉल दूर होगी. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने नई हेल्पडेस्क सुविधा शुरू की है. प्रवेश, परीक्षा और पाठ्यक्रम की सटीक जानकारी मिलेगी.
देशभर के विद्यार्थियों को एक नंबर पर मार्गदर्शन मिलेगा. अभिभावकों की शंकाओं का भी त्वरित समाधान होगा. ओपन स्कूल से जुड़ने की राह और आसान हुई है. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवा मददगार बनेगी.