राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट

जयपुर : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. जयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कल एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने, उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग बारिश की जताई संभावना है.

प्रदेश में इस बार गर्मी ने फरवरी माह में ही दस्तक दे दी है. बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा अब पूर्वी राजस्थान समेत अन्य दूसरे जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ.  जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग में सुबह-शाम की सर्दी लगभग खत्म हो गई है. 

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है. बाड़मेर में कल 35 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा. आज भी प्रदेश में मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार हैं. अचानक गर्मी तेज होने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ. 

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 
-जयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट
-मौसम विभाग ने कल एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने, 
-उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग बारिश की जताई संभावना
-प्रदेश में इस बार गर्मी ने फरवरी माह में ही दे दी दस्तक 
-बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा अब पूर्वी राजस्थान समेत
-अन्य दूसरे जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर हुआ दर्ज 
-जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग में सुबह-शाम की सर्दी लगभग खत्म 
-न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो रहा दर्ज 
-बाड़मेर में कल 35 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा
-आज भी प्रदेश में मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार
-अचानक गर्मी तेज होने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज