जयपुर : राजस्थान में फिर मौसम पलटेगा. अगले 4 दिन ओले-बारिश बरसेंगे. मार्च का चौथा पश्चिमी विक्षोभ बीते 24 घंटे में सक्रिय हो गया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है.
एक नया विक्षोभ 28 मार्च को सक्रिय होगा. यह सिस्टम इस महीने सक्रिय सभी मौसम सिस्टम से ज्यादा मजबूत रहेगा. 28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आंधी-बारिश के आसार हैं. 29-30 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा. इससे प्रदेश के सभी संभाग प्रभावित होंगे. इस दौरान तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा.
प्रदेश में फिर पलटेगा मौसम
-अगले 4 दिन बरसेंगे ओले-बारिश
-मार्च का चौथा पश्चिमी विक्षोभ बीते 24 घंटे में हुआ सक्रिय
-प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छाए रहे बादल
-कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश भी
-एक नया विक्षोभ 28 मार्च को होगा सक्रिय
-यह सिस्टम इस महीने सक्रिय सभी मौसम सिस्टम से ज्यादा रहेगा मजबूत
-28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आंधी-बारिश के आसार
-29-30 मार्च को विक्षोभ का रहेगा सर्वाधिक प्रभाव
-इससे प्रदेश के सभी संभाग होंगे प्रभावित
-इस दौरान तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा