जयपुर: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम अचानक बदल गया है. दक्षिण-पूरी जिले कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा,झालावाड़, बारां, अलवर और सीकर में तेज अंधड़ के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई.
40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली. बीते एक दिन में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को विक्षोभ से परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. नए सिस्टम से गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी. 3 से 5 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ होने से बारिश के आसार हैं.
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर
-राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम अचानक बदला
-दक्षिण-पूरी जिले कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा,झालावाड़, बारां,
-अलवर और सीकर में तेज अंधड़ के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई
-40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं
-बीते एक दिन में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री तक गिरावट
-मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को विक्षोभ से परिसंचरण तंत्र बना हुआ है
-नए सिस्टम से गर्मी से फिलहाल मिलेगी राहत
-3 से 5 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ होने से बारिश के आसार