वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजस्थान का मौसम बदला, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजस्थान का मौसम बदला, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

जयपुरः प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मेघगर्जन, बिजली और 30-40 किमी/घंटा तेज हवा की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार है. अजमेर, बीकानेर, नागौर, पाली में येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की बारिश, बिजली और 20-30 किमी/घंटा हवा चलने की संभावना है. 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश का मौसम बदला है. डूंगरपुर-बांसवाड़ा छोड़ पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है. जयपुर समेत कई शहरों में देर रात से घने बादल छाए. 20 मार्च तक बदला मौसम बने रहने की संभावना है. 20 मार्च की रात को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है. कई जिलों में तेज हवा और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई. 2 से 9 डिग्री तक पारा लुढ़का. ठंडक बढ़ी है. सीकर में ओलावृष्टि, हल्की ठंड का असर महसूस हुआ है.