जोधपुर : जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भैरोंसिंह शेखावत थे राजनीतिक शिखर पुरुष थे. उनकी पुण्यतिथि पर मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. शेखावत के दामन पर कभी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा.
शेखावत के निवास में बिना रोक-टोक जनता का आना जाना था. इस वजह से वे जनता के नायक बन गए. भारतीय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी को घर घर पहुंचाने का काम किया. सरकार बनाने के लिए कभी राजनीति नहीं की. देश और समाज बनाने के लिए हमेशा राजनीति की.
लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का सुझाव शेखावत ने दिया था. धन बचत के अलावा विकास कार्यों की निरंतरता उनक़ा लक्ष्य था. अंत्योदय योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाइयों को छू रहा है. आज भारत जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तब पूरी दुनिया देखती है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बताए मार्ग पर चल रहे हैं. 2023 में मैं केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आया था. 2 वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी मेहनत से सफलतम मुख्यमंत्री रहे हैं. केवल दो वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिस तरह के प्रयास किए हैं.
आने वाले समय में भजनलाल शर्मा के कार्यकाल को याद किया जाएगा. भैरोंसिंह शेखावत के अंत्योदय योजना को साकार करने में कामयाबी मिलेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कामयाबी हासिल करेंगे, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है.