RBSE 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं

RBSE 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं

अजमेर : RBSE 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी हुआ है. वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम जारी किया. जिला कलक्टर कार्यालय स्थित DOIT सेंटर से परिणाम जारी किया गया.

माशिबो अजमेर कार्यायल से वर्चुअली जुड़कर परिणाम जारी किया. बता दें कि साइंस वर्ग में 2,87,068  छात्र पंजीकृत हुए थे. 2,85,299 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसका परिणाम 97.52 % रहा. कॉमर्स वर्ग में 30,798 छात्र पंजीकृत हुए थे.  30,580 बच्चो ने परीक्षा दी थी. जिसका परिणाम 93.64% रहा. आर्ट्स वर्ग में 5,91,023 छात्र पंजीकृत थे. 5,83,201 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसका परिणाम 97.54% रहा है.  शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी.

ऐसे चेक करें परिणाम: 
आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक कीजिए. अपना रोल नंबर दर्ज कीजिए. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कीजिए. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लीजिए.