जयपुरः सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा आज आयोजित होगी. आज दो पारियों में सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रतियोगी परीक्षा होगी. 2.18 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे,11 जिला मुख्यालयों पर 666 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है. पहली पारी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामान्य हिन्दी की परीक्षा होगी.
दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी. नकल एवं अनुचित साधनों पर कड़ी निगरानी रहेगी. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त परिवहन की भी व्यवस्था होगी.