राजसमंद में रिश्तों को किया शर्मसार, भाई ने ही अपने भाई की बीमा राशि हड़पने के लालच में की हत्या

राजसमंद में रिश्तों को किया शर्मसार, भाई ने ही अपने भाई की बीमा राशि हड़पने के लालच में की हत्या

राजसमंदः रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्या प्रकरण का खुलासा हुआ है. सगे भाई ने ही अपने भाई की बीमा राशि हड़पने के लालच में हत्या कर दी. आरोपी दूध सिंह ने साथियों के साथ मिलकर भाई देवी सिंह की हत्या कर दी. हत्या की योजना बनाकर शराब के नशे में देवी सिंह की पत्थरों से कुचलकर हत्या की. 

फिर बाइक पर बैठाकर धक्का दे प्रकरण को एक्सीडेंट का रूप दिया गया. लेकिन ग्रामीण और परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने हत्या प्रकरण पर जांच की. और देवगढ़ पुलिस ने पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए हत्यारे भाई को गिरफ्तार देवगढ़ थाना क्षेत्र के बग्गड़ बड़ावास का ये मामला है.