जयपुर: राजस्थान में प्री मानसून सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिली. आज राज्य के 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया. 7 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया.
कल चूरू में धूलभरी आंधी से दिन में अंधेरा छाया रहा. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. चूरू में आंधी से बिजली पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए.
दिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई. जून महीने की 45 फीसदी औसत बारिश का कोटा पूरा हुआ. फलोदी 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत के संकेत दिए.
प्रदेश में प्री मानसून सक्रिय होने से गर्मी से मिली राहत:
-आज राज्य के 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
-7 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी
-कल चूरू में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
-कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
-चूरू में आंधी से बिजली पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
-दिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
-जून महीने की 45 फीसदी औसत बारिश का कोटा हुआ पूरा
-फलोदी 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ रहा सबसे गर्म शहर
-मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत के संकेत दिए