जयपुरः जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर जल्द राहत मिलेगी. स्टेशन की टोंक रोड सेकंड एंट्री पर टिकट बुकिंग अगले माह से शुरू होगी. कोनकॉर्स एरिया छोड़कर स्टेशन की बिल्डिंग पूरी तरह फंक्शनल हो जाएगी. फर्स्ट एंट्री एरिया में कई सुविधाएं पहले ही शुरू की जा चुकी है.
यहां टिकट बुकिंग, काउंटर, वेटिंग एरिया और अनाउंसमेंट सिस्टम शुरू हो चुके है. अब टोंक रोड सेकंड एंट्री पर भी यात्री सुविधाएं शुरू करने की तैयारी है.