जयपुरः RGHS में पारदर्शिता के लिए एक और डिजिटल पहल. लाभार्थियों को मोबाइल पर मासिक व्यय की जानकारी मिलेगी. कार्ड के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगेगा. चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कई बार ऐसी शिकायतें सामने आती थी.
कि किसी फार्मेसी, अस्पताल या अन्य एजेंसी द्वारा गलत बिल प्रस्तुत कर योजना के तहत भुगतान उठा लिया गया. जबकि लाभार्थी द्वारा ऐसा कोई उपचार या दवा ली ही नहीं गई. और ना ही उसे इसके बारे में कोई जानकारी है. इस अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अब लाभार्थी को उसके द्वारा उपयोग की गई सेवाओं की पूरी जानकारी उसके मोबाइल पर उपलब्ध करवाने की पहल प्रारंभ की गई है.
ऐसे में कार्ड का दुरुपयोग होने पर लाभार्थी तत्काल हेल्पलाइन नंबर या RGHS कार्यालय में तथा हेल्पलाइन 181 पर इसकी सूचना दे सकेगा. और अनियमितता करने वाले अस्पताल या फार्मेसी स्टोर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी.