पटना: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित किया. विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित किया. आपको बता दें कि बिहार की नई सरकार का शक्ति परीक्षण हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने योजनाओं को चलाया था. उन सभी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. बिहार को समृद्ध बनाना हमारा संकल्प है. क्राइम, करप्शन से आगे भी समझौता नहीं है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि BJP ने मुझे बहुत कुछ बनाया है. बिहार में पूरा NDA कुनबा एक है. CCC से नीतीश जी ने समझौता नहीं किया. बिहार में नौकरियों की बहार आई. हमारी छोटी छोटी बहनों को साइकिल, पोशाक दी.सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एक करोड़ 26 लाख करोड़ का निवेश बिहार में आया है.
अगले 5 साल में 5 लाख करोड़ निवेश लाएंगे. हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. 208 डिग्री कॉलेज जुलाई तक खोलने का लक्ष्य है. तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है. सबके आशीर्वाद से यहां बैठा हूं. मैं किसी की पाठशाला से नहीं हूं. लालू यादव ने मुझे जेल भेजा था.