बिहार की राजनीति में आज से नए युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी का आज शपथ लेकर बनेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में आज से नए युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी का आज शपथ लेकर बनेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

पटना : बिहार सरकार में पहली बार भाजपा का "मुखिया" होगा. बिहार की राजनीति में आज से नए युग की शुरुआत होगी. सम्राट चौधरी का आज शपथ लेकर बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे. सम्राट चौधरी के साथ JDU से दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. 

सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता की सेवा का अवसर देने के लिए भाजपा का आभार जताया. सम्राट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर लिखा कि यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा करने, उनके विश्वास और सपनों को पूरा करने का एक पवित्र अवसर है.

मैं पूर्ण समर्पण, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में मैं बिहार को विकास, सुशासन  और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहूंगा.

आपका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. तीन दशक से अधिक समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय सम्राट चौधरी राज्य में बीजेपी के एक प्रमुख OBC चेहरा हैं.