नई दिल्ली : 11 साल बाद संजू सैमसन-राजस्थान रॉयल्स का साथ टूट गया है. अब संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने है. स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो चुकी है.
2008 और 2009 में राजस्थान के लिए जडेजा खेल चुके हैं. जडेजा के साथ सैम कुरैन को भी चेन्नई से RR में ट्रेड किया. 11 साल तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे.
राजस्थान रॉयल्स के नितीश राणा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पावर हिटर डोनोवन फरेरा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई. संजू सैमसन के जाने से राजस्थान को फिर से डिजाइन करना पड़ेगा.