चीन के तियानजिन में SCO लीडर्स की बैठक जारी, पीएम मोदी बोले- सद्भावना, सहयोग से ही दुनिया चलेगी

चीन के तियानजिन में SCO लीडर्स की बैठक जारी, पीएम मोदी बोले- सद्भावना, सहयोग से ही दुनिया चलेगी

नई दिल्ली : चीन के तियानजिन में SCO लीडर्स की बैठक जारी है. SCO की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर प्रहार किया. पीएम मोदी ने 7 बार आतंकवाद का जिक्र किया. SCO के आतंकवाद विरोधी प्रयासों की सराहना की.

पीएम मोदी ने संबोधन में ऋग्वेद के मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हम साथ चलें, साथ मिलकर बोलें. सद्भावना, सहयोग से ही दुनिया चलेगी. भारत अगले RATS बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है.

वहीं पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अमेरिका की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि  एकाधिकार और दबदबे की नीति खतरनाक है. संरक्षणवाद को खत्म करना होगा. संरक्षणवादी, एकतरफा, वर्चस्ववादी नीति खतरनाक है. वर्चस्ववादी नीति किसी के हित में नहीं है.

वहीं चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद के SCO खिलाफ है. SCO ने नए अंतरराष्ट्रीय संबंध स्थापित किए. SCO बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता है.

दुनिया की स्थिति अस्थिर और उलझी हुई है. शीतयुद्ध जैसी सोच का विरोध करते हैं. तानाशाही की राजनीति का विरोध करते हैं. ताकत, सामर्थ्य और साझी सोच के साथ आगे बढ़े.