जयपुर : नेपाल में भारतीय यात्रियों की तलाश तेज हो गई है. 291 विदेशी नागरिकों के लापता होने से भारतीय दूतावास भी सक्रिय हो गया है. सम्राट टूर्स से 59 भारतीय यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली है. लीफ हॉलिडेज से 46 भारतीय यात्रियों के लापता होने की पुष्टि हुई है.
दोनों एजेंसियों से जुड़े 105 भारतीय यात्रियों की सूची सामने आई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड ने सभी आंकड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की. टूर ऑपरेटर, गाइड और सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी जुटाई जा रही है. लापता यात्रियों की राष्ट्रीयता और पहचान भी सत्यापित की जा रही है. आपात सहायता के लिए 1234 और 1144 नंबर जारी किए गए हैं.
384 यात्रियों की एजेंसीवार सूची आई सामने:
नेपाल बाढ़ में 384 यात्रियों की एजेंसीवार सूची सामने आई है. 105 भारतीय यात्रियों समेत विदेशी और नेपाली नागरिकों की स्थिति सत्यापनाधीन है. सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल्स से जुड़े 71 यात्री लापता बताए गए हैं. इनमें 59 भारतीय और 12 नेपाली यात्री शामिल बताए गए हैं.
काठमांडू हॉलिडे टूर्स एंड ट्रैवल्स से 17 यात्री लापता बताए हैं. इनमें एक ऑस्ट्रेलियाई, एक नीदरलैंड और 15 नेपाली यात्री बताए गए हैं. लीफ हॉलिडे से जुड़े 55 यात्री लापता सूची में शामिल बताए हैं. इनमें 46 भारतीय और नौ नेपाली यात्री शामिल बताए गए हैं. कैलाश जर्नी के 31 यात्रियों की स्थिति सत्यापनाधीन बताई गई है. ट्रेकर्स सोसाइटी के 92 यात्री भी लापता सूची में शामिल हैं.