Nikay Chunav 2026 Phase 2: नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण, 147 निकायों में कुल 70.01 फीसदी मतदान

जयपुरः नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण संपन्न हो गया है. नगर निकाय चुनाव में 70.01% मतदान हुआ. कुल 87,63,595 मतदाताओं में से 61,35,153 ने वोट डाला. शाम 6 बजे तक जिलावार मतदान प्रतिशत सामने आ गया है जिसमें अजमेर में 69.77%,अलवर में 85.22%, बालोतरा में 75.18%,बांसवाड़ा में 71.36%, बारां में 83.07%,बाड़मेर में 85.17%, ब्यावर में 77.69%,भरतपुर में 83.65%, भीलवाड़ा में 83.88%,बीकानेर में 75.09% मतदान हुआ. 

बूंदी में 81.48%,चित्तौड़गढ़ में 79.80%, चूरू में 74.74%,दौसा में 82.88%,डीडवाना-कुचामन में 81.90%, डीग में 83.04%,धौलपुर में 82.06%,डूंगरपुर में 71.98%, गंगानगर में 75.10%,हनुमानगढ़ में 80.01%,जयपुर में 62.88%, जैसलमेर में 84.88%,जालोर में 76.64%,झालावाड़ में 83.19%, झुंझुनूं में 77.94%,जोधपुर में 71.10%,करौली में 77.76% मतदान हुआ.    

खैरथल-तिजारा में 88.32%,कोटा में 57.02%,कोटपूतली-बहरोड़ में 86.04%, नागौर में 83.26%,पाली में 70.70%,फलोदी में 86.80%,प्रतापगढ़ में 81.80%, राजसमंद में 79.27%,सवाई माधोपुर में 74.56%,सलूंबर में 78.69%, सीकर में 67.81%,सिरोही में 66.90%,टोंक में 79.67%,उदयपुर में 70.07%, सबसे ज्यादा अलवर में 85.22%,सबसे कम कोटा में 57.02%, राज्य औसत में 70.01% मतदान रहा.