सचिवालय अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह, सीएम भजनलाल बोले- जनता के काम को प्राथमिकता से निपटना हमारी जिम्मेदारी, युवाओं को कोई परेशानी नहीं आएगी

सचिवालय अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह, सीएम भजनलाल बोले- जनता के काम को प्राथमिकता से निपटना हमारी जिम्मेदारी, युवाओं को कोई परेशानी नहीं आएगी

जयपुरः सचिवालय अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई. इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आपका आचरण जवाबदेह और संतुलित होना चाहिए. जनता के काम को प्राथमिकता से निपटना हमारी जिम्मेदारी. समस्याओं का अंतिम पड़ाव सचिवालय के अंदर है. राजस्थान की हमने प्राथमिकताएं देखीं. राजस्थान के लिए पानी की बहुत जरूरत है. हमने हर क्षेत्र में पानी के लिए काम किया. 

हमें वृहद योजना बनाकर काम शुरू किया. पानी की कमी नहीं रहेगी. हमने बिजली के लिए एमओयू को किया. 2027 में दिन में बिजली किसानों को देंगे. 24 जिलों में यह काम शुरू. 35 लाख करोड़ में से 9 लाख करोड़ के एमओयू जमीन पर उतरे. युवा नीति के तहत बिना ब्याज के ऋण दिया. हमने शपथ लेने के दूसरे दिन पेपर लीक को लेकर एसआईटी का गठन किया. युवाओं को कोई परेशानी नहीं आएगी.   

5% अतिरिक्त पेंशन भत्ता देने का प्रावधान किया:
आपको हो सकता है कि ज्यादा और जल्दी काम करना पड़े. राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाना है. ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख की. 5% अतिरिक्त पेंशन भत्ता देने का प्रावधान किया. पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे मिलने की सुविधा दी. वेतनमान विसंगति और आठवें वेतन आयोग के लिए कमेटी बनी. अनुकंपा नियुक्ति में पुत्रवधू भी शामिल है. सीएम शिशु वात्सल्य सदन बनाए जाएंगे. पंद्रह और सहायक सचिव के पद स्वीकृति की घोषणा की. जिन कैडर में पदोन्नति की छूट नहीं,उन्हें भी दो वर्ष अनुभव में छूट मिलेगी.