सितंबर की शुरुआत महंगाई के साथ...! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 39 रुपए की वृद्धि

सितंबर की शुरुआत महंगाई के साथ...! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 39 रुपए की वृद्धि

जयपुर: सितंबर की शुरुआत महंगाई के साथ हुई! कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं पर भार पड़ा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 39 रुपए की वृद्धि हुई. फर्स्ट इंडिया न्यूज ने कल ही संकेत दे दिए थे. आज सुबह से गैस की नई दरें लागू हुई. 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रहेंगे. घरेलू गैस सिलेंडर 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 39 रुपए की वृद्धि हुई. जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1719 रुपए का हुआ हुआ. LPG डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी दी.