मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच दर्ज

मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच दर्ज

जयपुर : मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है. कई जिलों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है. बीते दिन जैसलमेर सबसे गर्म है यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में आज भी हीटवेव का अलर्ट है.

वहीं प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में गर्मी से आंशिक राहत की उम्मीद है. कई जिलों में तापमान 1-2 डिग्री तक गिरने की संभावना है. वहीं आज भी मौसम करवट लेता नजर आएगा पश्चिमी विक्षोभ का असर हैं. दोपहर बाद 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी चलने की संभावनाएं है.

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार हैं. मई के पहले सप्ताह में भी हीटवेव का असर जारी रह सकता है. प्रथम सप्ताह में गर्मी के साथ-साथ आंधी और बदलते मौसम से राहत के संकेत हैं.