शेयर बाजार में आज भारी गिरावट... ट्रंप की घोषणा का असर, 76,503.60 अंक पर बंद हुआ BSE सूचकांक

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट... ट्रंप की घोषणा का असर, 76,503.60 अंक पर बंद हुआ BSE सूचकांक

जयपुरः शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली, BSE सूचकांक में शामिल सभी 30 कंपनियों में गिरावट रही. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से केवल चार के भाव बढ़े. सुबह से ही एशियाई बाजारों में गिरावट, दोपहर को यूरोपीय बाजार भी गिरे. अहम बात ये रही कि सीज फायर की सीमा समाप्त होने की ट्रंप की घोषणा का असर देखने को मिला. 

फिर सपोर्ट लेवल से NSE Nifty सूचकांक फिसल गया. आज भी दिन भर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 1,592.15 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 494.80 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 1677.12 अंकों की मंदी रही. 76,503.60 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ.      

BSE सूचकांक में आज 2.15 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 516.65 अंकों की गिरावट रही. 23,882.05 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 2.12 फीसदी की मंदी आई. आज NSE में 3,411 कंपनियों में कारोबार हुआ. केवल 699 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा, 2,633 कंपनियों में गिरावट आई. 79 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से केवल चार कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 46 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल सभी 30 कंपनियों में गिरावट रही.