
मुंबई: मुंबई में महाविकास अघाड़ी की संकल्प बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिव सेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर किसी का भी नाम घोषित कर दीजिए, मैं उस नाम का समर्थन करूंगा.
शरद पवार, पृथ्वीराज चव्हाण आप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें, मैं समर्थन करूंगा. चुनाव में राज्य के स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई होगी. मैं अपने लिए नहीं लड़ता, मैंने महाराष्ट्र के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया.
मुंबई में महाविकास अघाड़ी की संकल्प बैठक
— First India News (@1stIndiaNews) August 16, 2024
शिव सेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान, कहा- 'मुख्यमंत्री के तौर पर किसी का भी नाम घोषित कर दीजिए...#FirstIndiaNews #Mumbai pic.twitter.com/kpM7zFvp0N
महाराष्ट्र को झुकाने की हिम्मत कोई नहीं करेगा. अब ये महाराष्ट्र के धर्म को बचाने की, महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है. हमें उनसे लड़ना है, जो महाराष्ट्र को लूटने आए हैं.