SI भर्ती परीक्षा-2025 तय समय और तिथि पर ही होगी आयोजित, 5 और 6 अप्रैल 2026 को होगी परीक्षा

SI भर्ती परीक्षा-2025 तय समय और तिथि पर ही होगी आयोजित, 5 और 6 अप्रैल 2026 को होगी परीक्षा

अजमेर: SI भर्ती परीक्षा-2025 तय समय और तिथि पर ही आयोजित होगी. 5 और 6 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित होगी. सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल के आदेश में संशोधन किया.अब सभी अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा. सिर्फ याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थी ही शामिल होंगे. 

आयोग की याचिका पर 3 अप्रैल को सुनवाई हुई. अवकाश के दिन विशेष बेंच ने बड़ा फैसला लिया. पहले आदेश में सभी 2021 अभ्यर्थियों को अनुमति दी गई थी. संशोधित आदेश के बाद परीक्षा में कोई बाधा नहीं रही. आयोग ने कहा कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी.

अजमेर से खबर: 
-SI भर्ती परीक्षा-2025 तय समय और तिथि पर ही होगी आयोजित
-5 और 6 अप्रैल 2026 को होगी परीक्षा
-सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल के आदेश में किया संशोधन
-अब सभी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मौका
-सिर्फ याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थी ही होंगे शामिल
-आयोग की याचिका पर 3 अप्रैल को हुई सुनवाई
-अवकाश के दिन विशेष बेंच ने लिया बड़ा फैसला
-पहले आदेश में सभी 2021 अभ्यर्थियों को अनुमति दी गई थी
-संशोधित आदेश के बाद परीक्षा में नहीं रही कोई बाधा
-आयोग ने कहा-'परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी'

आपको बता दें कि राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा नहीं टलेगी. SI भर्ती परीक्षा 2025 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है. SI भर्ती परीक्षा 2025 पर रोक से इनकार किया है. समान परिस्थितियों वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी है. 

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश कुमार शर्मा की खंडपीठ ने आदेश दिए है. राजस्थान सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने पैरवी की. आगामी 5-6 अप्रैल को आयोजित परीक्षा स्थगित करने की मांग है. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता पीबी सुरेश और अधिवक्ता हरेंद्र नील ने पैरवी की.