जयपुर: देश प्रदेश के कुंवारे गणपति की शरण में हैं. गणेश चतुर्थी से पहले आज मोतीडूंगरी मंदिर में सिंजारा का आयोजन है. सिंजारे पर भगवान गणेश को मेहंदी अर्पित की जाती है. मान्यता है की जिन युवकों के विवाह में देरी हो रही है सिंजारे की मेहंदी लगाने से उन युवकों का विवाह जल्द होता है.
इसी मान्यता को लेकर आज तख्तेशाही रोड पर युवकों की लम्बी कतारें लगी हुई हैं. हालांकि मेहंदी मिलने का समय शाम 4 बजे से है. लेकिन मेहंदी के लिए अभी से कुंवारे युवकों की कतार लगी हुई हैं. हरियाणा, पंजाब और गुजरात के अधिकांश युवक बताए जा रहे हैं.
गणपति की शरण में देश प्रदेश के कुंवारे !
-गणेश चतुर्थी से पहले आज है मोतीडूंगरी मंदिर में सिंजारा का आयोजन
-सिंजारे पर भगवान गणेश को की जाती है मेहंदी अर्पित
-मान्यता है की जिन युवकों के विवाह में हो रही है देरी
-सिंजारे की मेहंदी लगाने से उन युवकों का जल्द होता है विवाह
-इसी मान्यता को लेकर आज तख्तेशाही रोड पर लगी युवकों की लम्बी कतारें
-हालांकि मेहंदी मिलने का समय है शाम 4 बजे से
-...लेकिन मेहंदी के लिए अभी से लगी कुंवारे युवकों की कतार
-हरियाणा, पंजाब और गुजरात के बताए जा रहे अधिकांश युवक