खांसी की दवा के "साइड इफेक्ट" से जुड़ी बड़ी खबर, जेके लोन अस्पताल में 6 साल के बच्चे की मौत

जयपुरः खांसी की दवा के "साइड इफेक्ट" से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जेके लोन अस्पताल में चूरू से रैफर होकर आए 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है. दिमागी बुखार की दिक्कत के साथ अनस अस्पताल में अलसुबह भर्ती हुआ था. काफी गंभीर हालत में आए बच्चे ने सुबह 10 बजे दम तोड़ा. 

सूत्रों के मुताबिक बच्चे को 4 से 5 दिन पहले खांसी का सिरप दिया गया था. इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी. तो उसे चूरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो दिन के उपचार के दौरान जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो जयपुर रैफर किया गया.