क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड... लगाया सबसे तेज शतक

क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड... लगाया सबसे तेज शतक

नई दिल्लीः क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा दिया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी से खिलाड़ी ने ना सिर्फ शतक जड़ा बल्कि वनडे क्रिकेट में बड़ा कारनामा किया है. मंधाना ने भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 50 गेंदों में शतक जड़ा. इसके साथ ही खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है. 

इससे पहले ये रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम दर्ज था लेकिन मंधाना ने अब इसे भी धाराशायी कर दिया है. पहले विराट कोहली के नाम 52 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड था. स्मृति ने आज के ही मुकाबले में मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. और कुल 50 गेंद में खिलाड़ी ने शतक जड़ दिया. 

महिला क्रिकेट में भी बनाया रिकॉर्डः
इतना ही नहीं बल्कि स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज शतक लगाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं. पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग है. जिन्होंने 45 गेंद में शतक लगाया हुआ है. वहीं अब उनके बाद दूसरे नंबर मंधाना है.  

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज शतकः
50 गेंद- स्मृति मंधाना
52 गेंद - विराट कोहली
60 गेंद - वीरेंदर सहवाग
61 गेंद - विराट कोहली
62 गेंद - मोहम्मद अजहरुद्दीन