अब SOG की रडार पर RGHS के घपलेबाज ! भ्रष्टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन

जयपुर : अब SOG की रडार पर RGHS के घपलेबाज हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार बड़ा एक्शन ले रही है. RGHS में करोड़ों के गड़बड़झाले के बड़े प्रकरणों की अब SOG जांच करेगी. गड़बड़ियों पर लिए गए "एक्शन" की समीक्षा के लिए विशेष सतर्कता समिति गठित की है.

PHS गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष कई प्रकरण रखे गए हैं. इसमें से गंभीर अनियमिता, भ्रष्टाचार और राजस्व नुकसान के 15 प्रकरण रैफर किए गए हैं. सभी प्रकरणों को विस्तृत जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG को  रैफर किया गया है.

समिति की अनुशंषा पर बीकानेर और सीकर के दो गंभीर प्रकरण SOG को ट्रांसफर किए गए हैं. जबकि शेष बचे अन्य प्रकरणों को भी SOG भेजने के लिए विभागीय तैयारी चल रही है. विभाग के सख्त फैसले के बाद गड़बड़ियों में शामिल आरोपियों में "खलबली" देखी जा रही है.