जल्द स्वदेशी बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 2027 में पटरियों पर दौड़ेगा भारत का सपना 'B28'

जल्द स्वदेशी बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 2027 में पटरियों पर दौड़ेगा भारत का सपना 'B28'

नई दिल्लीः जल्द स्वदेशी बुलेट ट्रेन का सपना साकार होगा. भारत का सपना 'B28' 2027 में पटरियों पर दौड़ेगा. 2027  की पहली तिमाही में बुलेट ट्रेन तैयार हो जाएगी. ट्रेन परीक्षण के बाद ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. बेंगलुरु स्थित BEML में दो बुलेट ट्रेन तैयार की जा रही है. 

280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए डिजाइन तैयार किया गया है. हालांकि शुरुआती चरण में ट्रेन 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलेगी. सूरत और वापी के बीच इसकी शुरुआत होगी, हर ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे.