नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी, ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बना,पहले कोरोना आया फिर युद्ध होने शुरू हुए

नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी, ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बना,पहले कोरोना आया फिर युद्ध होने शुरू हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीदरलैंड्स के दौरे पर हैं. PM मोदी ने  नीदरलैंड्स में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बना. पीएम मोदी ने कहा कि पहले कोरोना आया फिर युद्ध होने शुरू हुए. आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां है. युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट है. हालात नहीं सुधरे तो गरीबी का दलदल झेलना होगा. युद्ध खत्म नहीं हुआ तो हालात भयावह होंगे. 

भारत कमल के लिए जाना जाता है: 
नीदरलैंड्स में PM मोदी ने कहा कि नीदरलैंड्स ट्यूलिप की धरती है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत कमल के लिए जाना जाता है. सही पोषण मिले तो सुंदरता और स्थिरता आती है.ये भारत-नीदरलैंड्स के बीच दोस्ती का आधार है. भारत-नीदरलैंड्स को स्पोर्ट्स जोड़ता है. ओलंपिक में भारत-नीदरलैंड्स की दोस्ती जीतेगी. 

भारत बनना चाहता है दुनिया का ग्रोथ इंजन:
नीदरलैंड्स में PM मोदी ने कहा कि आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया.  भारतीयों का विश्वास मुझे थकने, रुकने नहीं देता है. आज देश कह रहा है हमें बेस्ट चाहिए. भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता है. PM मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट भारत में आयोजित हुआ. 

आज का युवा आसमान छूना चाहता है:
PM मोदी ने कहा कि भारत ओलंपिक का आयोजन करना चाहता है. भारत में दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है. आज का युवा ड्रोन बनाने के सपने देखता है. आज का युवा आसमान छूना चाहता है. PM मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ स्कीम भारत चला रहा है. चांद पर भी भारत वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंच सका. भारत में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन है. धरती से चंद्रमा की दूरी का 11 गुना लंबा ऑप्टिकल नेटवर्क है.

हेग सिटी ऑफ पीस के नाम से मशहूर: 
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी देर के लिए भूल गया था की मैं नीदरलैंड्स हूं. नीदरलैंड्स में आकर भारत जैसा प्रतीत हो रहा है. हेग सिटी ऑफ पीस के नाम से मशहूर है. हेग दोस्ती का प्रतीक बन गया. यहां की उन्नति में भारतीयों का योगदान रहा. संघर्ष के बीच यह प्रतीक की कहानी है.

आप लोगों का प्यार कल्पना से परे: 
पीढ़ियां बदली, परिवेश बदला लेकिन संस्कार नहीं बदले. समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गई. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में आज के दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम आए थे. 12 साल पहले आज के दिन ही लोकसभा चुनाव जीते थे. 16 मई 2014 को पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी. आप लोगों का इतना प्यार मुझे रुकने-थकने नहीं देता. आप लोगों का प्यार कल्पना से परे है.

भारत का युवा आज ड्रोन बनाना चाहता:
देश का युवा आज आसमान छूना चाहता है. आपका सुख ही मेरा सुख बना गया.नीदरलैंड्स में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का युवा आज ड्रोन बनाना चाहता. हमें बेहतर और तेज विकास चाहिए. आज भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता. भारत ओलम्पिक का आयोजन करना चाहता है.