तेज रफ्तार कार दीवार में घुसी... मौके पर मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

तेज रफ्तार कार दीवार में घुसी... मौके पर मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

जोधपुरः जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बनाड़ थाना क्षेत्र के बोरावास गांव में तेज रफ्तार क्रेटा कार दीवार में घुसी गई. रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पलट गई. गांव की संकरी गली में टर्न लेते समय ये हादसा हुआ. 

वहीं अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. कार की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि गनीमत रही, आसपास मौजूद लोगों को चोट नहीं आई है. 

कुशाल सरगरा के मकान के पास ये हादसा हुआ. ग्रामीणों ने पलटी कार से चालक को बाहर निकाला. चालक के नशे में होने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. ऐसे में सूचना पर  बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस क्रेन से कार सीधी कर थाने ले गई.