जयपुर: शेयर बाजार में गिरावट नहीं थम रही है. शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन भी मंदी जारी है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही मंदी चल रही है. सुबह शुरुआती कारोबार में ही BSE सूचकांक में 300 अंकों की मंदी रही. अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण मंदी का रुख बना हुआ है.
आज सुबह शेयर बाजार का हाल है. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 313.53 अंकों की गिरावट है. जबकि NSE सूचकांक में 66.35 अंकों की गिरावट है. 77,695.72 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.40 फीसदी की मंदी है. 24,299.65 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है.
NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.27 फीसदी की गिरावट है. एशियाई बाजारों में आज भी तेजी, इसके बावजूद भारतीय बाजारों में गिरावट है. जापान, जकार्ता, थाईलैंड, हांगकांग, चीन के शंघाई और ताइवान के शेयर बाजारों में सुधार है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज अवकाश है.