शेयर बाजार में फिर गिरावट, 78,180.72 अंक पर बंद हुआ आज BSE सूचकांक, इन कंपनियों में आई गिरावट

शेयर बाजार में फिर गिरावट, 78,180.72 अंक पर बंद हुआ आज BSE सूचकांक, इन कंपनियों में आई गिरावट

जयपुरः शेयर बाजार में फिर गिरावट देखने को मिल रही है. फिलहाल आज NSE Nifty-50 सूचकांक तकनीकी सपोर्ट स्तर पर ही है और शेयर बाजार प्रॉफिट बुकिंग का दबाव नहीं संभाल पा रहा. आज भी दिन भर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 633.88 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 181.95 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. 

कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 104.35 अंकों की मंदी रही. 78,180.72 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में आज 0.13 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 31.65 अंकों की गिरावट रही. 24,398.70 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 0.13 फीसदी की मंदी आई. आज NSE में 3,384 कंपनियों में कारोबार हुआ.        

1,191 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा.  2,084 कंपनियों में गिरावट आयी. 109 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 19 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 31 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज 14 कंपनियों के भावों में सुधार रहा. शेष 16 में गिरावट देखने को मिली.