Stock Market: फिर लुढ़का शेयर बाजार, आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में 700 अंक फिसला बाजार

Stock Market: फिर लुढ़का शेयर बाजार, आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में 700 अंक फिसला बाजार

जयपुरः शेयर बाजार फिर लुढ़क गया. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में 700 अंक बाजार फिसल गया. भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा हाल की बात करें तो आज फिलहाल BSE सूचकांक में 739.25 अंकों की गिरावट वहीं NSE सूचकांक में भी 190.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. फिलहाल BSE सूचकांक 73,910.59 अंक पर है

BSE सूचकांक में फिलहाल 0.99 फीसदी की मंदी है. फिलहाल NSE सूचकांक 23,292.85 अंक पर है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण बाजार में गिरावट देखने को मिली है. भारत के साथ कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी दबाव का रुख रहा है. 

दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग, जकार्ता के शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला है. ऐसे में उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.