गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, NSE सूचकांक में 36.35 अंकों की गिरावट

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, NSE सूचकांक में 36.35 अंकों की गिरावट

जयपुर : बिकवाली दबाव से शेयर बाजार उभर नहीं पा रहा है. आज फिर गिरावट के साथ शेयर बाजार खुले हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने "डर" बढ़ाया है. कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है. प्रमुख एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख है. 

मंगलवार सुबह शेयर बाजार का हाल है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार में गिरावट दिखी. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 84.07 अंकों व NSE सूचकांक में 36.35 अंकों की गिरावट है. 76,644.30 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.11 फीसदी की मंदी है. 

23,909.90 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.15 फीसदी की गिरावट है. भारत के साथ सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख है. जापान, ताइवान, संघाई के शेयर बाजारों में मामूली तेजी है. हांगकांग, जकार्ता, दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में गिरावट है. अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर असमंजस की स्थिति के चलते कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.