राजस्थान में आंधी-बारिश ने गिराया पारा, सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ रहा सक्रिय, आगामी 3 दिन चलेगी तेज हवा

राजस्थान में आंधी-बारिश ने गिराया पारा, सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ रहा सक्रिय, आगामी 3 दिन चलेगी तेज हवा

जयपुर: राजस्थान में आंधी-बारिश ने पारा गिराया. सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा. तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा. मौसम परिवर्तन से पारे में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आई. जिससे जेठ की शुरुआत में पड़ रही गर्मी से राहत मिली. 8 मई तक 15 जिलों में अंधड़, मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया. मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 3 दिन तेज हवा चलेगी.

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. जयपुर जिले के शाहपुरा में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. शाहपुरा में जिले की सबसे अधिक 68 एमएम बारिश दर्ज की गई. जबकि जयपुर में 5, चौमूं और जालसू में 2-2 एमएम बारिश दर्ज की गई. राजसमंद के देवगढ़ में 36 और आमेट में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई. 

जोधपुर जिले के बिलाड़ा में 33 एमएम, सेखाला में 24 एमएम, शेरगढ़ में 17 एमएम, चामूं में 11 एमएम, पीपाड़शहर में 6 एमएम, नागौर जिले के जायल में 15, मेड़ता में 10 और डेगाना में 8 एमएम, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में 23 एमएम और बेगूं में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई.

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में 26, सीकर ग्रामीण में 31, फतेहपुर में 25 एमएम, खंडेला में 22, रामगढ़ शेखावाटी और अजीतगढ़ में 16-16 एमएम बारिश दर्ज
भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में 51, करेड़ा में 49, शंभूगढ़ में 36 एमएम बारिश, मांडलगढ़ में 37, भीलवाड़ा शहर में 32, मंडल और आसींद में 29-29 एमएम, 
करोईकलां और रूपाहेली में 23-23 एमएम, बागोर में 22 एमएम, शकरगढ़, कछोला और हमीरगढ़ में 20-20 एमएम बारिश दर्ज की गई.जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया.

झुंझुनूं जिले के मंडावा में 44 एमएम, उदयपुरवाटी में 43 एमएम, नवलगढ़ में 23 एमएम, गुढ़ागौड़जी में 22 और बिसाऊ में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई. कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर में 30 एमएम और पाटोदा में 18 एमएम, झालावाड़ जिले के रायपुर में 38 एमएम और अकलेरा में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई.