धोरों की धरा, परमाणु नगरी में गर्मी का आगाज, तापमान पहुंचा 38 डिग्री के करीब... गर्म हवाओं का दौर प्रारंभ

धोरों की धरा, परमाणु नगरी में गर्मी का आगाज, तापमान पहुंचा 38 डिग्री के करीब... गर्म हवाओं का दौर प्रारंभ

पोकरण: धोरों की धरा परमाणु नगरी में गर्मी का आगाज हो चुका है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर शुरू हुआ है. तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंचा है. इसके साथ ही गर्म हवाओं का भी दौर प्रारंभ हुआ है. 

18 से 20 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. बाजारों में पंखे, AC और कूलर की डिमांड बढ़ने लगी है. गर्मी का बाजारों में भी खासा असर दिखने लगा है. दोपहर में बाजार सूने रहने लगे है. यहीं कारण है कि सन्नाटा सा पसरा नजर आ रहा है. आमजन गर्मी से बचने का तरह-तरह से जतन कर रहा है.