मरुधरा में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार,आमजन के हाल बेहाल

मरुधरा में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार,आमजन के हाल बेहाल

पोकरणः मरुधरा में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. आमजन के हाल बेहाल हो गए है. 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. 

गर्म हवाओं के चलते झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. गर्म हवाओं के चलते धोरों में सूर्य देव के ताप से रेत तप रही है. चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग घरों में दुबकने को मजबूर है. भीषण गर्मी में पंखे,एसी,कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है.