नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों के मुनाफे पर सख्ती की है. SC ने पूछा की कैंसर दवाओं पर 30% मार्जिन तो बाकी पर लगाम क्यों नहीं है? हार्ट स्टेंट की कीमतों में 5 गुना अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं. एजिथ्रोमाइसिन की स्टॉकिस्ट कीमत 28.50 रुपये और MRP 78.29 रुपये है.
11 रुपये की सलाइन ड्रिप लाइन 270 रुपये में बिकने पर भी सवाल उठाए हैं. कैंसर की 2700 रु.की कीमत पर 27 हजार MRP को सरेआम लूट बताया था. केंद्र ने गैर-सूचीबद्ध कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय की है.
दवा कीमतें 70% तक घटने, मरीजों के 2500 करोड़ रुपये बचने का अनुमान है. अब मामले को लेकर 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होगी. केंद्र का राज्यों को निर्देश-'अस्पतालों में इलाज, जांच की दरें प्रमुखता से दिखाएं.