आवारा श्वानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राहुल गांधी बोले- ये बेजुबान कोई समस्या नहीं, जिन्हें हटाया जाए

आवारा श्वानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राहुल गांधी बोले- ये बेजुबान कोई समस्या नहीं, जिन्हें हटाया जाए

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने दिल्ली-NCR से आवारा श्वानों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि ये दशकों से चली आ रही मानवीय और साइंटिफिक पॉलिसी से पीछे ले जाने वाला कदम है. ये बेजुबान कोई समस्या नहीं हैं, जिन्हें हटाया जाए.    

शेल्टर्स, नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल को अपनाया जाए. इससे बिना क्रूरता के भी डॉग्स को सेफ रखा जा सकता है. पूरी तरह पाबंदी क्रूर-अदूरदर्शी है और यह हमारी दया-भावना को खत्म करता है.