नई दिल्लीः एशिया कप में आज रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आर पार की जंग मैदान पर देखने को मिलने वाली है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फिरकी गेंद में टक्कर होगी. लेकिन इसी कड़ी में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
सूर्यकुमार अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में 150 छक्के पूरे कर सकते है. उनके नाम अभी 84 मैचों में147 छक्के शामिल है. ऐसे में खिलाड़ी महज 3 छक्कों के साथ ये आंकड़ा छू लेंगे. और टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवे बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी तक दुनिया में सिर्फ 4 ही बल्लेबाज ही पूरा कर पाए है. इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अपने करियर की 151 पारियों में 205 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय भी है. रोहित शर्मा उनसे आगे है.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजः
रोहित शर्मा- 205
मुहम्मद वसीम- 180
मार्टिन गुप्टिल- 173
जोस बटलर- 170
निकोलस पूरन- 149
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवनः
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवनः
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी.