यूपी में टैक्सी सर्विस में सख्त हुए नियम, बिना कारण बताए कैंसिल करना ड्राइवर को पड़ेगा महंगा

यूपी में टैक्सी सर्विस में सख्त हुए नियम, बिना कारण बताए कैंसिल करना ड्राइवर को पड़ेगा महंगा

यूपीः यूपी में टैक्सी सर्विस में नियम सख्त हुए है. बिना कारण बताए कैंसिल करना ड्राइवर को महंगा पड़ेगा. उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने प्रस्ताव जारी किया है. अगर राइड बुक करने के बाद वैध कारण के बिना राइड कैंसिल करता है तो उससे 10 फीसदी की कटौती कुल किराये में से की जाएगी. 

दूसरी तरफ राइड बुक करने वाले यात्री को अगली बुकिंग में कुछ रियायत दी जाएगी. आम जनता और संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे है.