नई दिल्ली: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. विराट कोहली को टीम में जगह मिली.फिटनेस क्लियरेंस पर फैसला रहेगा. कोहली फिटनेस टेस्ट पास करने पर ही सीरीज खेल पाएंगे.
जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में धमाकेदार वापसी हुई. बुमराह 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे सेटअप में लौटे. अक्षर पटेल की भी टीम इंडिया में वापसी हुई.
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह नहीं मिली. प्रिंस यादव और हर्ष दुबे भी चयन से बाहर हुए. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर सबकी नजर है. चयनकर्ताओं ने अनुभव और संतुलन पर भरोसा जताया. भारतीय टीम बुमराह और कोहली की वापसी से मजबूत दिखी.
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन),
श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वॉशिंगटन सुंदर,
अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह,
प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार